चमेली देवी जैन पुरस्कार किस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है?
उत्तर – पत्रकारिता
चमेली देवी जैन पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है जिसे 1981 से पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। चमेली देवी जैन एक महान स्वतंत्रता सेनानी और सामुदायिक सुधारक थीं। इस वर्ष ‘द वायर’ की पत्रकार आरफा खानम शेरवानी और रोहिणी मोहन नामक एक स्वतंत्र पत्रकार को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अरफा को कश्मीर और उत्तर प्रदेश से रिपोर्टिंग के लिए यह पुरस्कार चुना गया है जबकि रोहिणी को असम में एनआरसी पर अपनी खोजी कवरेज के लिए सम्मानित किया है।
Originally written on
March 19, 2020
and last modified on
March 19, 2020.