गूगल के कर्मचारियों ने ‘अल्फा ग्लोबल एलायंस’ का गठन किया

गूगल के कर्मचारियों ने ‘अल्फा ग्लोबल एलायंस’ का गठन किया

दुनिया भर के गूगल कर्मचारियों ने “अल्फ़ा ग्लोबल” नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संघ गठबंधन का गठन किया है। कुछ हफ्ते पहले गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के कुछ कर्मचारियों द्वारा अमेरिका और कनाडाई कार्यालयों के लिए एक संघ बनाया था।

मुख्य बिंदु

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अल्फा ग्लोबल गठबंधन ‘अल्फाबेट यूनियन’ को जवाबदेह बनाने के लिए बनाया गया है। अमेरिकी श्रम कानून के अनुसार, अल्फाबेट एक संघ की मांगों को अनदेखा कर सकती है, जिसमें कर्मचारियों का बहुमत नहीं है। वर्तमान में अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन में केवल 700+ कर्मचारी हैं।

यूएनआई ग्लोबल यूनियन ने गूगल के अल्फा ग्लोबल गठबंधन के निर्माण में मदद की है। अल्फा ग्लोबल यूनियन गठबंधन में विभिन्न देशों जैसे यूके, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और स्वीडन के कर्मचारी शामिल हैं।

अल्फा ग्लोबल विक्रेता, अस्थायी और अनुबंध श्रमिकों सहित अल्फाबेट के कर्मचारियों के अधिकारों के लिए काम करेगा। अल्फा यूनियन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में अल्फाबेट के कर्मचारियों की समस्याओं को कवर करना है।

अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन

यह गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के कर्मचारियों द्वारा बनाया एक संघ है। इसका गठन 4 जनवरी, 2021 को किया गया था। इसका गठन कर्मचारियों के अधिकारों के लिए किया गया था और वर्तमान में इसमें 700 से अधिक सदस्य हैं।

यूएनआई ग्लोबल यूनियन

यूएनआई ग्लोबल यूनियन एक फेडरेशन है जो विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों को इकट्ठा करता है। यह विश्व स्तर पर लगभग 20 मिलियन श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करता है। इसका गठन वर्ष 2000 में किया गया था। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के न्योन में है।

Originally written on January 27, 2021 and last modified on January 27, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *