गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का हाल ही में निधन हो गया है। वे 94 वर्ष के थे। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा वे 3 बार कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे। वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी के पिता हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

माधवसिंह सोलंकी

माधवसिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई, 1927 को हुआ था। वे कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। उन्होंने तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे 24 दिसम्बर, 1976 से 10 अप्रैल, 1977 के दौरान पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे 7 जून, 1980 से 6 जुलाई, 1985 के बीच दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। वे 10 दिसम्बर, 1989  से 4 मार्च, 1990 के दौरान तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे 21 जून, 1991 से 31 मार्च, 1992 के बीच भारत के विदेश मंत्री रहे। इसके अलावा वे दो बार राज्यसभा के लिए भी चुने गये।

Originally written on January 9, 2021 and last modified on January 9, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *