गिनी फ़्रांस के कब्जे से कब आजाद हुआ था?

गिनी फ़्रांस के कब्जे से 2 अक्टूबर 1958 को आजाद हुआ था| गिनी पश्चिम अफ़्रीकी में स्थित है, जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था| अर्द्ध चंद्राकार आकार का यह देश पूर्व से दक्षिण की ओर फैला हुआ है। अंदरूनी हिस्सों में उत्तरी सीमा पर सेनेगल और उत्तर और उत्तर-पूर्व में माली है। देश के मध्य से बहने वाली नाइजर नदी से जल परिवहन भी होता है। गिनी की राजधानी कोनाक्री है, जो उसका सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सरकार का मुख्यालय भी है।

Originally written on April 28, 2018 and last modified on April 28, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *