खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया

हाल ही में केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने पूरे भारत में 8 ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन किया। इन 8 राज्यों में मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, केरल, तेलंगाना, नागालैंड, कर्नाटक और ओडिशा शामिल हैं।

मुख्य बिंदु

इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दोहराया कि उनका लक्ष्य भारत को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में टॉप 10 में शामिल करना है। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक साथ काम करना होगा।

2028 के ओलंपिक में भारत को टॉप 10 देशों शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ यह सुनिश्चित करेंगे कि एक खेल में कुशल एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाये। इन एथलीटों के प्रशिक्षण के लिए ये केंद्र सर्वश्रेष्ठ उपयोगी सिद्ध होंगे।

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया कार्यक्रम 2018 में शुरू किया गया था। इसे भारत में खेल संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। राजीव गांधी खेल अभियान, शहरी खेल अवसंरचना योजना और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज प्रणाली कार्यक्रम को समेकित करने के बाद इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

खेलो इंडिया योजना के तहत 5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो केंद्र सरकार द्वारा 100% वित्त पोषित है। इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवार लगातार आठ वर्षों तक पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति के पात्र हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेल गतिविधियों में भारतीय नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना है।

Originally written on December 23, 2020 and last modified on December 23, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *