खादी प्राकृतिक पेंट क्या है?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी “खादी प्राकृतिक पेंट” लॉन्च करेंगे। इस पेंट को खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा विकसित किया गया है।

खादी प्राकृतिक पेंट क्या है?

खादी प्राकृतिक पेंट एक गैर-विषैला पर्यावरण के अनुकूल पेंट है, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह अपनी तरह का पहला उत्पाद है। खादी प्राकृतिक पेंट का मुख्य घटक गोबर है। यह अन्य पेंट के मुकाबले काफी सस्ता है।

इस पेंट को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित किया गया है। यह खादी प्राकृतिक पेंट दो रूपों में उपलब्ध है : प्लास्टिक इमल्शन पेंट और डिस्टेंपर पेंट।

खादी प्राकृतिक पेंट के मुख्य लाभ

इस पेंट में भारी धातुओं जैसे पारा, सीसा, आर्सेनिक, क्रोमियम, कैडमियम का उपयोग नहीं किया गया है। इस पेंट से किसानों की आय दोगुना करने में मदद मिलेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि खादी प्राकृतिक पेंट बनाने में कच्चे माल के रूप में गोबर की खपत बढ़ जाएगी। इससे गौशालाओं और किसानों को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। खादी प्राकृतिक पेंट से किसानों को प्रति पशु 30,000 रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, गोबर के उपयोग से नालियों का जमाव रोका जा सकेगा और पर्यावरण की सफाई होगी।

खादी प्राकृतिक पेंट का परीक्षण

नेशनल टेस्ट हाउस मुंबई, नेशनल टेस्ट हाउस गाजियाबाद और श्री राम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च, नई दिल्ली ने इस पेंट का परीक्षण किया है।

सामान्य पेंट के पर्यावरणीय प्रभाव

आम पेंट में क्रोमियम और लीड में काफी अधिक होता है।  पारंपरिक पेंट्स सूखने की प्रक्रिया के दौरान वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों को छोड़ते हैं।

Originally written on January 11, 2021 and last modified on January 11, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *