कौन सा अरब देश FATF का पूर्णकालीन सदस्य बना?

उत्तर – सऊदी अरब

सऊदी अरब FATF की पूर्ण सदस्यता प्राप्त करने वाला पहला अरब देश बना है। FATF की वार्षिक बैठक का आयोजन अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑर्लैंडो में किया गया।

सऊदी अरब और FATF

सऊदी अरब नवम्बर, 2004 से मध्य पूर्व व उत्तर अफ्रीका (MENA) का संस्थापक सदस्य है। मध्य पूर्व व उत्तर अफ्रीका (MENA) FATF समूह का हिस्सा है। 2015 के आरंभ में सऊदी अरब  को FATF का पर्यवेक्षक बनने के लिए आमंत्रित किया गया था। FATF के दिशानिर्देशों का पालन करने के परिणामस्वरुप सऊदी अरब को FATF की पूर्ण सदस्यता दी गयी है।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF)

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स धन शोधन पर एक अंतरसरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1989 में की गयी थी। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष मार्शल बिलिंगसी हैं। इसकी स्थापना का शुरूआती उद्देश्य धन शोधन का सामना करने के लिए नीति निर्माण करना था। वर्ष 2001 में इसके कार्यक्षेत्र में आतंकवादी फंडिंग को भी शामिल किया गया। वर्तमान में इसमें 38 सदस्य देश शामिल हैं। अब सऊदी अरब के बाद इसके सदस्यों की संख्या 39 पहुँच गयी है। इसके बैठक का आयोजन वर्ष में तीन बार किया जाता है।

Originally written on June 29, 2019 and last modified on June 29, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *