कोविड-19 से निपटने के प्रयासों में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने ‘आप्तमित्र’ हेल्पलाइन और मोबाइल एप्प लांच की है?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने COVID -19 से लड़ने के लिए “आप्तमित्र” मोबाइल एप्लीकेशन और हेल्पलाइन शुरू की है। इस एप्लीकेशन को राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा द्वारा लॉन्च किया गया है। इस एप्लीकेशन का उद्देश्य COVID-19 पर चिकित्सा मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करना है। जब किसी व्यक्ति में COVID-19 के लक्षण होते हैं, तो वह ” आप्तमित्र ” के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है। उन्हें लक्षणों के आधार पर चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा सलाह दी जाएगी।
Originally written on
April 24, 2020
and last modified on
April 24, 2020.