केरल की आर्या राजेंद्रन बनीं भारत की सबसे युवा मेयर

केरल की आर्या राजेंद्रन बनीं भारत की सबसे युवा मेयर

हाल ही में केरल की आर्या राजेंद्रन भारत की सबसे युवा मेयर बन गयीं हैं, वे मात्र 21 वर्ष की हैं। आर्या राजेंद्रन ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम शहर की मेयर के रूप में शपथ ली।

मुख्य बिंदु

आर्या राजेंद्रन सीपीएम के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट से सम्बंधित हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम शहर का मेयर बनने के लिए 100 सदस्यीय परिषद में कुल 98 मतों में से 54 वोट हासिल किये। आर्या राजेंद्रन ने मुडवानमुगल वार्ड से स्थानीय निकाय चुनाव नगर निगम से जीता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 549 मतों से हराया था।

वे तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में बीएससी मैथ्स द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से जुड़ी हुई हैं और वे बालसंगम की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

बालसंगम

यह बच्चों का एक संगठन है जिसमें लगभग दस लाख सदस्य हैं। केरल राज्य में इसकी 20,000 इकाइयाँ हैं। इस संगठन ने अपना संचालन वर्ष 1983 में शुरू किया था।

सीपीआई (एम)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। यह पार्टी वर्ष 1964 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से अलग होकर अस्तित्व में आई थी। वर्तमान में, केरल में CPI (M) की सरकार है। इस पार्टी की आंशिक उपस्थिति राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, त्रिपुरा, महाराष्ट्र हिमाचल प्रदेश और ओडिशा की विधानसभाओं में है।

Originally written on December 28, 2020 and last modified on December 28, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *