केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के द्वारा किस देश को ‘विनिमय क्षेत्र’ (reciprocating territory) घोषित किया गया है?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात

केन्द्रीय विधि व न्याय मंत्रालय ने हाल ही में अधिसूचना जारी करके संयुक्त अरब अमीरात को ‘विनिमय क्षेत्र’ (reciprocating territory) घोषित किया। इस अधिसूचना में संयुक्त अरब अमीरात के न्यायालयों को ‘श्रेष्ठ न्यायालय’ घोषित किया है। इसके तहत ‘विनिमय क्षेत्र’ (reciprocating territory) में पारित आदेशों को भारत में लागू किया जा सकता है। इसके अलावा भारत ने यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, बांग्लादेश, मलेशिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों को भी ‘विनिमय क्षेत्र’ (reciprocating territory) घोषित किया है।

Originally written on January 24, 2020 and last modified on January 24, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *