केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन प्रमोद चन्द्र मोदी के कार्यकाल को 3 महीने तक बढ़ाया गया
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन प्रमोद चन्द्र मोदी के कार्यकाल को 3 महीने तक बढ़ाया गया है। प्रमोद मोदी को फरवरी, 2019 में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। प्रमोद चन्द्र मोदी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1982 बैच के अधिकारी हैं।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर विभाग की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है, आयकर विभाग केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। यह एक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत की गयी है। प्रत्यक्ष कर नीति निर्माण के सन्दर्भ में यह देश की सर्वोच्च संस्था है, यह बोर्ड देश में प्रत्यक्ष कर कानून प्रवर्तन के लिए भी उत्तरदायी है।
Originally written on
March 1, 2021
and last modified on
March 1, 2021.