केन्द्रीय गृह मंत्री ने नई दिल्ली में I4C केंद्र को लांच किया, यह केंद्र किससे सम्बंधित है?
उत्तर – साइबर अपराध
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 10 जनवरी, 2020 को आधुनिक ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ (I4C) का उद्घाटन किया। इसके साथ उन्होंने ‘राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल’ राष्ट्र को समर्पित किया। ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ को केंद्र सरकार नें अक्टूबर, 2018 में मंज़ूरी दी थी। इसका निर्माण 415.86 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस केंद्र के द्वारा देश में सभी प्रकार के साइबर अपराध से सम्बंधित मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
Originally written on
January 13, 2020
and last modified on
January 13, 2020.