केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में चार स्वदेशी खेलों को शामिल करने के लिए मंजूरी दी

हाल ही में खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए चार स्वदेशी खेलों को शामिल करने को मंजूरी दे दी है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता और मल्लखम्ब शामिल है। 2021 में खेलो इडिया यूथ गेम्स का आयोज हरियाणा में किया जायेगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दायरे को बढ़ाकर बड़ा कर दिया है, इन खेलों में अब दो श्रेणियों, अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इन खेलों में 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

खेलो इंडिया

खेलो इंडिया कार्यक्रम 2018 में शुरू किया गया था। इसे भारत में खेल संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। राजीव गांधी खेल अभियान, शहरी खेल अवसंरचना योजना और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज प्रणाली कार्यक्रम को समेकित करने के बाद इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

खेलो इंडिया योजना के तहत 5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो केंद्र सरकार द्वारा 100% वित्त पोषित है। इस योजना के तहत चुने गए उम्मीदवार लगातार आठ वर्षों तक पांच लाख रुपये की छात्रवृत्ति के पात्र हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेल गतिविधियों में भारतीय नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना है।

 

Originally written on December 21, 2020 and last modified on December 21, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *