केंद्र सरकार ने राज्यों को मुफ्त में 15 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये

हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में राज्यों के पास वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

मुख्य बिंदु

भारत ने इस साल 16 जनवरी को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया था।  गौरतलब है कि 1 मई, 2021 से 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो जायेगा।

COVAXIN

  • COVAXIN भारत बायोटेक द्वारा निर्मित एक सरकारी समर्थित टीका है। इसकी प्रभावकारिता दर 81% है। COVAXIN वैक्सीन के चरण तीन परीक्षणों में 27,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। COVAXIN दो खुराक में दिया जाता है। खुराक के बीच का समय अंतराल चार सप्ताह है। COVAXIN को मृत COVID-19 वायरस से तैयार किया गया था।

COVISHIELD

  • COVISHIELD वैक्सीन एस्ट्राज़ेनेका द्वारा निर्मित है। स्थानीय रूप से, COVISHIELD सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह चिम्पांजी के एडेनोवायरस नामक एक सामान्य कोल्ड वायरस के कमजोर संस्करण से तैयार किया गया था। COVID-19 वायरस की तरह दिखने के लिए वायरस को संशोधित किया गया है। यह दो खुराक में लगाया जाता है।

 

Originally written on April 28, 2021 and last modified on April 28, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *