केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गये हेल्थकेयर सप्लाई चेन पोर्टल का नाम क्या है?

उत्तर – आरोग्यपथ
केंद्र सरकार ने ‘आरोग्यपथ’ नाम से एक नया हेल्थकेयर सप्लाई चेन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आपूर्ति की वास्तविक समय पर उपलब्धता प्रदान करना है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार यह सार्वजनिक मंच महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आपूर्ति के बारे में जानने में ग्राहकों की मदद कर सकता है।

Originally written on June 16, 2020 and last modified on June 16, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *