केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने किस वैश्विक संगठन के साथ मिलकर “द फ्यूचर ऑफ़ वर्क: वीमेन इन इंडियाज़ वर्कफोर्स” पर चर्चा का आयोजन किया?
उत्तर – विश्व बैंक
केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में विश्व बैंक के साथ मिलकर “द फ्यूचर ऑफ़ वर्क: वीमेन इन इंडियाज़ वर्कफोर्स” पर एक चर्चा का आयोजन किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर डॉ. जुनैद कमाल अहमद के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस इवेंट का आयोजन व्यवसाय, सार्वजनिक, निजी और सामाजिक संगठनों में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।
Originally written on
March 13, 2020
and last modified on
March 13, 2020.