किस संगठन के अनुसंधान केंद्र ने ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एनक्लोजर’ नामक पूर्ण शरीर कीटाणुशोधन कक्ष विकसित किया है?
उत्तर – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला वाहन अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई), अहमदनगर ने एक पूर्ण शरीर कीटाणुशोधन कक्ष को डिज़ाइन किया है जिसे ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एनक्लोजर’ (पीएसई) कहा जाता है। यह एनक्लोजर एक वॉक-थ्रू सेट-अप है, जो कर्मियों की स्वच्छता के लिए बनाया गया है। यह पोर्टेबल सिस्टम एक बार में एक व्यक्ति को साफ करता है, यह सैनिटाइज़र और साबुन मशीन से लैस है। विद्युतीय रूप से संचालित पंप 25 सेकंड के लिए हाइपो सोडियम क्लोराइड की एक कीटाणुनाशक धुंध निर्मित करता है।
Originally written on
April 7, 2020
and last modified on
April 7, 2020.