किस शहर में आल इंडिया पुलिस जुडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा नई दिल्ली में आल इंडिया पुलिस जुडो क्लस्टर चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच किया जा रहा है। इस इवेंट में देश भर से 1000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट का उद्घाटन राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप के पिछले संस्करण का आयोजन ओडिशा पुलिस द्वारा किया गया था।
Originally written on
January 6, 2020
and last modified on
January 6, 2020.