किस राज्य सरकार ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए कन्याश्री विश्वविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल सरकार ने लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए राज्य में कन्याश्री विश्वविद्यालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह विश्वविद्यालय केवल महिलाओं/लड़कियों के लिए होगा। वर्ष 2013 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लड़कियों की स्थिति में सुधार करने के लिए कन्याश्री योजना की शुरुआत की थी। कन्याश्री योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर लड़कियों के परिवारों को धनराशी दी जाती थी, इसका उद्देश कम उम्र में लड़कियों के विवाह को होने से रोकना था।

Originally written on February 16, 2020 and last modified on February 16, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *