किस राज्य सरकार ने राज्य के लिए तीन राजधानियों के निर्माण को मंज़ूरी दी?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने राज्य के लिए तीन राजधानियों के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है, यह तीन राजधानियां अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल होंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया है। आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय राज्य के संतुलित विकास के लिए लिया गया है। आंध्र सरकार विधायी राजधानी अमरावती में स्थापित करेगी, सचिवालय व कार्यकारी राजधानी विशाखापत्तनम होगी, जबकि राज्य की न्यायायिक राजधानी कुरनूल होगी।
Originally written on
January 21, 2020
and last modified on
January 21, 2020.