किस राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में प्रस्ताव पारित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 14% से 27% करने का निर्णय लिया है। अब इस मुद्दे को मानसून सत्र में राज्य विधानसभा में प्रस्तुत किया जायेगा। इस नए आरक्षण से मध्य प्रदेश में आरक्षण 63% पर पहुँच जायेगी, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार आरक्षण की अधिकतम सीमा 50% होती है। यदि मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्णय का क्रियान्वयन होता है तो मध्य प्रदेश देश का एकमात्र राज्य बन जायेगा जिसमे अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण होगा। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने 9 मार्च को अध्यादेश जारी करते हुए कोटा को लागू करने का प्रयास किया था, परन्तु मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस अध्यादेश पर 19 मार्च को रोक लगा दी थी।
Originally written on
June 5, 2019
and last modified on
June 5, 2019.