किस राज्य ने हाल ही में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लांच की?

उत्तर – झारखण्ड

उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में झारखण्ड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लांच की। इस योजना के तहत राज्य के किसानों के खातों में सीधे धन का हस्तांतरण किया जायेगा। इस योजना लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास एक से पांच एकड़ तक की भूमि है। उन किसानों को 5000 रुपये से 25,000 रुपये तक प्रदान किये जायेंगे। इस योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय उत्थान है। इस योजना का लाभ 13.5 लाख किसानों को होगा। इस योजना के लिए 442 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। झारखण्ड में 83% किसानों के पास दो एकड़ या इससे कम भूमि है, इसमें 65% किसानों के पास एक एकड़ से कम भूमि है।

झारखण्ड

झारखण्ड का निर्माण 15 नवम्बर, 2000 को किया गया था। इसकी राजधानी रांची में स्थित है। झारखण्ड का क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास हैं, जबकि द्रौपदी मुर्मू राज्य की राज्यपाल हैं। झारखण्ड की सीमा उत्तर में बिहार, उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा तथा पूर्व में पश्चिम बंगाल से लगती है।

Originally written on August 16, 2019 and last modified on August 16, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *