किस राज्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पी.ए. संगमा के नाम पर एक एकीकृत खेल परिसर निर्मित किया जाएगा?
उत्तर – मेघालय
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने हाल ही में तुरा जिले में एक एकीकृत खेल परिसर की आधारशिला रखी, जिसका नाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पीए संगमा के नाम पर रखा गया है। 125 करोड़ रुपये की इस परियोजना में एक फुटबॉल मैदान और एक बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम शामिल होगा। इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। यह निर्माण कार्य 2022 तक पूरा हो जाएगा, 2022 में मेघालय राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
Originally written on
March 8, 2020
and last modified on
March 8, 2020.