किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ने सामाजिक-आर्थिक विकास परियोजनाओं में पंचायती राज संस्थानों के उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं?
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने सामाजिक-आर्थिक विकास परियोजनाओं में पंचायती राज संस्थानों के उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। पंचायत जमोला लोअर को “बाल-मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार 2020” से सम्मानित किया गया है, पंचायत धनगड़ी को पंचायत के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं में सुधार के लिए “नानाजी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। पंचायत ज़ालूरा बी को “ग्राम पंचायत विकास योजना” में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में चुना गया है।
Originally written on
April 25, 2020
and last modified on
April 25, 2020.