किस भारतीय हवाईअड्डे ने महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित ‘वीमेन विद व्हील्स’ टैक्सी सेवा शुरू की है?
उत्तर – इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, नई दिल्ली
इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, नई दिल्ली ने महिलाओं के लिए ‘वीमेन विद व्हील्स’ टैक्सी सेवा शुरू की है, यह टैक्सी सेवा महिलाओं के लिए है और इसका संचालन भी महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। इस पहल को ‘सखा कैब्स’ द्वारा शुरू किया गया है। इस टैक्सी सेवा का उपयोग केवल महिलाएं ही कर सकेंगी, यह टैक्सी केवल महिला ड्राइवरों द्वारा ही चलाई जायेंगी। इन सभी महिला ड्राइवरों को ड्राइविंग, आत्म-रक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण सखा फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है।
Originally written on
January 27, 2020
and last modified on
January 27, 2020.