किस भारतीय सशस्त्र बल ने 2019 को “ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?

उत्तर – भारतीय थल सेना     

भारतीय थल सेना ने 2019 को “ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य युद्ध में शहीद हुए सैनिकों, एक्स-सर्विसमैन तथा कार्यरत्त सैनिकों तक पहुंचकर उन्हें उन वित्तीय लाभों तथा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है, जिसके वे हकदार हैं। उन्हें पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी सहायता की जायेगी। अधिकतर शहीद सैनिकों के परिवार-जन उन्हें मिलने वाले वित्तीय लाभों से अनभिज्ञ होते हैं। सैनिकों तथा उनके परिवार जनों को उनका अधिकार दिलाने के लिए भारतीय सेना रेजिमेंटल केन्द्रों की स्थापना करेगी। इसमें रक्षा मंत्रालय, नेपाल दूतावास, सैनिक बोर्ड, बैंक तथा कल्याणकारी एजेंसियां मिलकर कार्य करेंगी। इस कार्य के लिए डायरेक्टरेट ऑफ़ इंडियन आर्मी वेटरन्स नोडल एजेंसी होगी। इससे पहले भारतीय थल सेना ने 2018 को “ईयर ऑफ़ डिसेबल्ड इन द लाइन ऑफ़ ड्यूटी” घोषित किया था।

Originally written on May 13, 2019 and last modified on May 13, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *