किस भारतीय महिला मुक्केबाज़ ने 23वें प्रेसिडेंट्स कप में 51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर – मैरी कॉम

मैरी कॉम ने 23वें प्रेसिडेंट्स कप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के लाबुआन बजो में 51 किलोग्राम भारवर्ग में यह स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की  एप्रिल फ्रैंक को 5-0 से हराकर यह स्वर्ण पदक जीता।

मैरी कॉम 

मैरी कॉम का पूरा नाम चुंगनिजजंग मैरी कॉम ह्मंगते है, उनका जन्म 1 मार्च, 1983 को मणिपुर के कन्गथेइ में हुआ था। वे विश्व स्तर पर अमेचर बॉक्सिंग की सबसे सफल मुक्केबाजों में से एक हैं। मैरी कॉम सातों विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली इकलौती मुक्केबाज़ हैं। इनमे 6 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।

मैरी कॉम ने 2002 में अनाताल्या, 2005 में पोदोस्ल्क, 2006 में नईं दिल्ली, 2008 में निंगबो सिटी में, 2010 में ब्रिजटाउन तथा 2018 में नई दिल्ली में विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा 2001 में उन्होंने स्क्रैंटन में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

मैरी कॉम ने 2012 में लन्दन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके पश्चात् 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में मैरी कॉम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक तथा 2010 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

Originally written on July 30, 2019 and last modified on July 30, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *