किस भारतीय महिला पहलवान ने 2019 पोलैंड ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर – विनेश फोगाट

हाल ही में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने पोलैंड ओपन रेसलिंग टूर्नामेंट में 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में पोलैंड की रोकसाना को 3-2 से पराजित किया। यह 53 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश फोगट को लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है।

सितम्बर, 2019 में विनेश फोगट कजाखस्तान के नूरसुल्तान में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विनेश फोगट

विनेश फोगट एक महिला पहलवान हैं। उनका जन्म 25 अगस्त, 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। उन्होंने 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 2014 के इनचियोन एशियाई खेलों में उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वे राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।

Originally written on August 8, 2019 and last modified on August 8, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *