किस भारतीय धाविका ने “तबोर एथलेटिक्स” में 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर –  हिमा दास

भारत की हिमा दास ने 15 के भीतर चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है, यह पदक उन्होंने चेक गणराज्य में 200 मीटर की दौड़ में जीता। उन्होंने 200 मीटर की इस दौड़ को मात्र 23.25 सेकंड में पूरा किया।

हिमा दास

हिमा दास का जन्म 9 जनवरी, 2000 को असम के नागाओं जिले में कन्धुलिमारी गाँव में हुआ था। उनके पिताजी पेशे से किसान हैं और चावल की खेती करते हैं। हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में हिमा दास ने 400 मीटर की फाइनल दौड़ में क्वालीफाई करने के लिए 51.00 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। इस स्पर्धा में उन्होंने 50.79 की टाइमिंग के साथ रजत पदक जीता। एशियाई खेल 2018 में उन्होंने महिलाओं की 4X400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में ही उन्होंने मिश्रित 4X400 मीटर रालय में रजत पदक जीता था। IAAF अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में उन्होंने ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, वे यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं।

Originally written on July 19, 2019 and last modified on July 19, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *