किस भारतीय को हाल ही में UNSDG इन्फ़्लुएन्शियल पीपल इन हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर – आचार्य बालकृष्ण
हाल ही में पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को UNSDG इन्फ़्लुएन्शियल पीपल इन हेल्थ केयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया।
आचार्य बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण एक आयुर्वेदाचार्य हैं, उनका जन्म 4 अगस्त,1972 को नेपाल के स्यांगजा जिले में हुआ था। उनके पास पतंजलि आयुर्वेद के 98.6% शेयर हैं। वे योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ काफी समय से कार्य कर रहे हैं। उनकी कुल परिसंपत्ति लगभग 6.8 अरब डॉलर है।
पतंजलि आयुर्वेद
पतंजली आयुर्वेद विभिन्न किस्म के उपभोक्ता पदार्थों का उत्पादन करती है। इस कंपनी की स्थापना स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण ने 2006 में की थी। पतंजली आयुर्वेद भारत की सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ने वाली FMCG (फ़ास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) कंपनी है।
Originally written on
May 28, 2019
and last modified on
May 28, 2019.