किस भारतीय को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ ज़ायेद” से सम्मानित किया जायेगा?

उत्तर – नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 और 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे, इस यात्रा के दौरान उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च सम्मान “आर्डर ऑफ़ ज़ायेद” से सम्मानित किया जायेगा। श्री मोदी को यह सम्मान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए दिए गये योगदान के लिए दिया जा रहा है।
“आर्डर ऑफ़ ज़ायेद” सम्मान का नाम संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक शेख ज़ायेद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है।

भारत-संयुक्त अरब अमीरात सम्बन्ध

संयुक्त अरब भारत का पांचवा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है। भारत कुल तेल आयात का 8% हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात से आयात करता है। संयुक्त अरब अमीरात भारत और फ्रांस के नेतृत्व में शुरू किये गये अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का हिस्सा भी है। 2017 में भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच का व्यापार 50 अरब डॉलर पर पहुँच गया था। संयुक्त अरब अमीरात चीन और अमेरिका के बाद भारत के तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत से संयुक्त अरब अमीरात को 2016-17 में 31 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।

Originally written on August 22, 2019 and last modified on August 22, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *