किस देश ने हाल ही में स्थायी खाद्य प्रणाली की दिशा में समाधान के लिए 1 मिलियन डॉलर की इनामी राशि के ‘फूड प्लैनेट प्राइज’ की घोषणा की?
उत्तर: स्वीडन
स्वीडन के कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन ने स्थायी खाद्य प्रणाली के समाधान के लिए 1 मिलियन डालर के पुरस्कार की घोषणा की है। इस पुरस्कार का नाम “फूड प्लेनेट प्राइज” रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में खाद्य आपूर्ति के प्रति जलवायु परिवर्तन के खतरों का समाधान करने के लिए कार्य करना है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाएगा। स्वीडन दो “फूड प्लेनेट प्राइज” प्रदान करेगा। यह पुरस्कार है: “सतत भोजन के लिए एक मौजूदा स्केलेबल समाधान” और “वैश्विक खाद्य क्षेत्र को बदलने के लिए अभिनव पहल”।
Originally written on
February 25, 2020
and last modified on
February 25, 2020.