किस देश ने हाल ही में विश्व के सबसे बड़े न्यूक्लियर आइसब्रेकर “उराल” को लांच किया?
उत्तर – रूस
रूस ने हाल ही में प्रोजेक्ट 22220 LK-60Ya श्रेणी का परमाणु आइसब्रेकर “उराल” लांच किया गया, इस आइसब्रेकर को सैंट पीटर्सबर्ग में बाल्टिक शिपयार्ड में लांच किया गया। इस आइसब्रेकर का निर्माण आर्कटिक की वाणिज्यिक क्षमता का उपयोग करने के लिए किया गया है। उराल को 2022 में रूस के सरकारी परमाणु उर्जा कारपोरेशन रोस्तोम को सौंपा जायेगा। इसके द्वारा उत्तरी समुद्री मार्ग पर ज़मी बर्फ को हटाया जायेगा, इससे समुद्री जहाज़ के लिए मार्ग बन सकेगा। यू.एस. जियोलोजिकल सर्वेक्षण के अनुसार आर्कटिक में तेल व गैस के 412 अरब बैरल के भंडार है।
Originally written on
May 29, 2019
and last modified on
May 29, 2019.