किस देश ने हाल ही में आर्कटिक रेल सेवा लांच की?
उत्तर – रूस
रूस ने हाल ही में आर्कटिक क्षेत्र के लिए प्रथम पर्यटक रेल सेवा लांच की है। इसके उद्घाटन दिवस के अवसर पर 91 लोगों ने इस रेल से सफर किया। इस रेल का नाम जारेनगोल्ड रखा गया है। यह ट्रेन सैंट पीटर्सबर्ग से पेट्रोजावोद्स्क से होते हुए केम और मुर्मन्स्क तक जायेगी। मुर्मन्स्क आर्कटिक सर्किल के उत्तर का सबसे बड़ा नगर है। मुर्मन्स्क से पर्यटक बस द्वारा नॉर्वे के किर्केनेस के लिए जा सकते हैं।
Originally written on
June 7, 2019
and last modified on
June 7, 2019.