किस देश की संसद ने 2024 के बाद राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए एक विधेयक पारित किया?
उत्तर – रूस
रूसी संसद ने राष्ट्रीय संविधान में संशोधन पर राष्ट्रपति के बिल को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के द्वारा संसद की शक्तियों में बदलाव किया जाएगा, इसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए फिर से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। इस विधेयक के द्वारा राष्ट्रपति को देश की उच्च अदालतों के न्यायाधीशों को पद से हटाने की अतिरिक्त शक्ति दी गयी है।
Originally written on
March 14, 2020
and last modified on
March 14, 2020.