किस टीम ने 9वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप, 2020 का खिताब जीता?
उत्तर: इंडियन आर्मी रेड
हाल ही में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप में, भारतीय सेना की रेड टीम ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीता। इंडियन आर्मी रेड ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीम को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में जीत हासिल की। आर्मी रेड टीम में लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट के खिलाड़ी थे। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र, हरियाणा, लद्दाख, चंडीगढ़, ITBP और सेना सहित 12 टीमों ने भाग लिया।
Originally written on
February 25, 2020
and last modified on
February 25, 2020.