किस अन्तरिक्ष एजेंसी के अनुसार 99942 अपोफिस क्षुद्रग्रह लगभग एक दशक बाद पृथ्वी के निकट आएगा?

उत्तर – नासा

नासा के अनुसार 99942 अपोफिस क्षुद्रग्रह अगले 10 वर्षों में पृथ्वी की ओर बढ़ेगा। हालांकि यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी की सतह से लगभग 31,000 किलोमीटर ऊपर से होकर गुजरेगा।

मुख्य बिंदु

यह घटना काफी दुर्लभ होगी, 99942 काफी बड़ा ऑब्जेक्ट है। यह वैज्ञानिकों के लिए इस क्षुद्रग्रह के अध्ययन के लिए एक अच्छा अवसर है। वैज्ञानिक इस क्षुद्रग्रह के आकार तथा संघटन इत्यादि का अध्ययन कर सकेंगे।

नासा के मुताबिक पृथ्वी से लगभग 2 अरब लोग इस क्षुद्रग्रह को नंगी आँखों से देख सकेंगे। यह क्षुद्रग्रह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से पश्चिमी तट की ओर गुजरेगा। यह हिन्द महासागर, भूमध्य रेखा, अफ्रीका तथा अटलांटिक महासागर के ऊपर से होकर गुजरेगा। अपोफिस की पृथ्वी से टकराने की सम्भावना बहुत कम है।

99942 अपोफिस

99942 अपोफिस की खोज 2004 में अमेरिकी खगोलशास्त्रियों द्वारा की गयी थी। इसका नाम मिस्र के विनाश के भगवान् के नाम पर रखा गया है। इसका व्यास 370 मीटर है।

Originally written on May 7, 2019 and last modified on May 7, 2019.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *