किस अंतरिक्ष एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मानव मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है?
उत्तर – नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन
18 अप्रैल, 2020 को नासा ने घोषणा की कि वह 27 मई, 2020 को अंतरिक्ष यात्रियो की उड़ान को लांच करेगा। इस मिशन में फाल्कन -9 रॉकेट का उपयोग किया जाएगा। इस मिशन के द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विस्तारित प्रवास के लिए भेजा जायेगा। इस मिशन को स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किया जाना है। यह एलोन मस्क की स्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ का पहला क्रू लॉन्च है। अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने वाले नासा के मिशन को “कमर्शियल क्रू प्रोग्राम” नाम दिया गया है।
Originally written on
April 23, 2020
and last modified on
April 23, 2020.