किरन पोलार्ड ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया

वेस्ट इंडीज के किरन पोलार्ड ने हाल ही में एक टी-20 मैच में 6 चक्के लगाने का कारनामा किया, इसके साथ ही वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाडी बन गये। उन्होंने श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ यह 6 छक्के लगाये।

मुख्य बिंदु

इससे पहले एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा रवि शास्त्री, गारफील्ड सोबर्स, युवराज सिंह, हर्शल गिब्स, रोस व्हिटली, लियो कार्टर और हज़रतुल्लाह ज़जई ने किया है।

किरन पोलार्ड

किरण पोलार्ड का जन्म 12 मई, 1987 का त्रिनिदाद में हुआ था। वे वेस्ट इंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। वे एक आल-राउंडर हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 113 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमे उन्होए 2496 रन बनाएं हैं और 53 विकेट लिए है। इसके अलावा उन्होंने 76 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में 1226 रन बनाये हैं और 37 विकेट लिए हैं।

Originally written on March 5, 2021 and last modified on March 5, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *