किन देशों ने 2034 में फुटबॉल विश्व कप के आयोजन के लिए दावेदारी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – आसियान देश
आसियन देश (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का समूह) ने 2034 में फुटबॉल विश्व कप के आयोजन के लिए दावेदारी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है। इससे पहले एशिया में केवल एक बार ही फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किया गया है, 2002 में जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त रूप से फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किया था। 2022 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन क़तर में किया जायेगा। आसियान देशों में कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम तथा ब्रूनेई शामिल हैं।
Originally written on
June 28, 2019
and last modified on
June 28, 2019.