काम्या कार्तिकेयन हाल ही में माउंट अकोन्कागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनीं, माउंट कोन्कागुआ किस देश में स्थित है?
उत्तर – अर्जेंटीना
मुंबई की 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट अकोन्कागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गयी हैं।
मुंबई की काम्या कार्तिकेयन नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उन्होंने एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके रिकॉर्ड बनाया है, वे इस पर्वत पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की बालिका हैं। इससे पहले अगस्त, 2019 में उन्होंने माउंट मेंतोक कांगरी II पर चढ़ाई की थी।
Originally written on
February 11, 2020
and last modified on
February 11, 2020.