कमांडर अभिलाष टॉमी ने भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्ति की घोषणा की

कमांडर अभिलाष टॉमी ने भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्ति की घोषणा की

हाल ही में कमांडर अभिलाष टॉमी सुर्ख़ियों में रहे हैं। वे भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर तैनात हैं। उन्हें भारतीय नौसेन से सेवानिवृत्ति का निर्णय लिया है। उन्होंने 20 वर्षों तक भारतीय नौसेना को अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने से समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने की घोषणा की है, दरअसल वे गोल्डन ग्लोब रेस 2022 के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहते हैं।

मुख्य बिंदु

गौरतलब है कि वे गोल्डन ग्लोब रेस 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, इस समुद्री रेस में उनकी नौका दक्षिण हिन्द महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुई, इस दुर्घटना में वे काफी चोटिल हुए थे। उन्हें बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन रक्षम’ शुरू किया था। भारतीय नौसेना ने 24 सितम्बर को अभिलाष टोमी को सफलतापूर्वक बचा लिया था। 6 अक्टूबर, 2018 को उन्हें आईएनएस सतपुड़ा के द्वारा विशाखापत्तनम लाया गया था।

अभिलाष टॉमी

  1. अभिलाष टॉमी का जन्म 5 फरवरी, 1979 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था।
  2. वे अकेले नौका पर पृथ्वी की समुद्री परिक्रमा करने वाले पहले भारतीय तथा दूसरे एशियाई व्यक्ति हैं। उन्होंने 1 नवम्बर, 2012 को अपनी यह यात्रा मुंबई से INVS म्हादेयी में शुरू की थी।
  3. वर्ष 2013 में उन्हें उनकी परिक्रमा के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। कीर्ति चक्र शांति के समय दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।
  4. वे कई अंतर्राष्ट्रीय इवेंट्स जैसे केप टाउन तो रिओ यॉट रेस, स्पेनिश कोपा देल रे तथा कोरिया कप में हिस्सा ले चुके हैं।
  5. हाल ही में नाविका सागर परिक्रमा के द्वारा केवल महिला क्रू (वर्तिका जोशी, प्रतिभा जम्वाल, पी. स्वाती, ऐश्वर्या बोद्दपति तथा विजया देवी) ने पृथ्वी की समुद्री परिक्रमा की थी, इस महिला क्रू को अभिलाष टॉमी ने प्रशिक्षण प्रदान किया था।
Originally written on January 12, 2021 and last modified on January 12, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *