कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय (Sanchari Vijay) का निधन

कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय (Sanchari Vijay) का निधन

14 जून, 2021 को प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। वे 38 वर्ष के थे। उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन के बाद उनके परिवार ने उनके अंगो को दान करने का निर्णय लिया है।

संचारी विजय (Sanchari Vijay)

संचारी विजय (Sanchari Vijay) का जन्म 1983 में कर्नाटक के चिकमंगलूर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में कार्य किया, इसके अलावा उन्होंने कई तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी कार्य किया है। विजय ने अपने करियर के शुरुआत वर्ष 2011 में रंगप्पा होगबितना फिल्म से की थी। उनकी कुछ एक प्रसिद्ध फ़िल्में इस प्रकार हैं : रामा रामा रघु रामा, दसवाला, हरिवु, ओग्गाराने, नानू अवन्ल्ला अवलू, किलिंग वीरप्पन, सिनेमा माय डार्लिंग, सिपाही, रिक्त, अलमा, नान मागले हीरोइन, वर्मान, अव्यक्त, कृष्ण तुलसी, अदुवु गोम्बे, जेंटलमैन इत्यादि।

नानू अवन्ल्ला अवलू में उन्हें एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने के लिए 62वें नेशनल फिल्म अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Originally written on June 14, 2021 and last modified on June 14, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *