ओडिशा के राउरकेला में बनाया जाएगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

ओडिशा के राउरकेला में बनाया जाएगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने घोषणा की कि ओडिशा के राउरकेला में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाया जाएगा, इस स्टेडियम में 20,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इस स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कैंपस में किया जाएगा। इसका निर्माण 15 एकड़ की भूमि पर किया जाएगा। इस स्टेडियम में 2023 के पुरुष हॉकी विश्व कप के मैचों का आयोजन भी किया जायेगा।

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023

2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत द्वारा की जायेगी। गौरतलब है कि इस विश्व कप की मेजबानी के लिए तीन देशों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। 2023 में पुरुष विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी के दौरान किया जायेगा। वर्ष 2018 में भुवनेश्वर में पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन किया गया था, जबकि 2010 में पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन नई दिल्ली में किया जायेगा।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ

यह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी की गवर्निंग बॉडी है। इसका गठन 7 जनवरी, 1924 में किया गया था। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के लुसेन में स्थित है। वर्तमान में 137 देश इसके सदस्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के मौजूदा अध्यक्ष भारत के नरिंदर बत्रा हैं। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने में मुख्य भूमिका निभाता है।

Originally written on December 24, 2020 and last modified on December 24, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *