एन. रंगास्वामी (N. Rangaswamy) बने पुदुचेरी के नए मुख्यमंत्री

एन. रंगास्वामी (N. Rangaswamy) बने पुदुचेरी के नए मुख्यमंत्री

AINRC प्रमुख एन. रंगास्वामी पुदुचेरी के नए मुख्यमंत्री बन गये हैं। हाल ही में उन्होंने पद व गोपनीयता की शपथ ली, लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलिसाई सुन्दरराजन ने उन्हें शपथ दिलाई। पुदुचेरी में AINRC और भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर सरकार का गठन किया है।

एन. रंगास्वामी (N. Rangaswamy)

एन. रंगास्वामी का जन्म 1 अगस्त, 1950 को पुदुचेरी में हुआ था। वे 2011 से AINRC (All India NR Congress) दल से जुड़े हुए हैं।

एन. रंगास्वामी 27 अक्टूबर, 2001 से 4 सितम्बर, 2008 तक पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे, उस समय वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। 2011 में कांग्रेस से अलग हुए और अपनी अलग पार्टी AINRC (All India NR Congress) की स्थापना की। उसके बाद वे 16 मई, 2011 से 6 जून, 2016 तक दूसरी बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। 2016 से लेकर 2021 तक वे विपक्ष के नेता रहे।

AINRC (All India NR Congress)

AINRC (All India NR Congress) एक क्षेत्रीय राजनीतिक तक है, इसकी स्थापना एन. रंगास्वामी ने7 फरवरी, 2011 को की थी। यह पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अलग करके बनाई गयी थी। यह पार्टी वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है।

Originally written on May 8, 2021 and last modified on May 8, 2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *