एथनोलोग के अनुसार विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

उत्तर – हिंदी

18 फरवरी, 2020 को एथनोलोग ने विश्व की जीवित भाषाओँ पर अपने वार्षिक डेटाबेस को प्रकाशित किया। एथनोलोग के अनुसार हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, विश्व में 615 मिलियन लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं।

अंग्रेजी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 1132 मिलियन लोग अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं। जबकि मैन्डरिन विश्व की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 1117 मिलियन लोग मैन्डरिन भाषा का उपयोग करते हैं। इस डेटाबेस के अनुसार बांग्ला विश्व की 7वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, 228 मिलियन लोग बांग्ला भाषा का उपयोग करते हैं।

Originally written on February 23, 2020 and last modified on February 23, 2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *