एक हालिया अध्ययन के अनुसार भारत के किस राज्य के हिमनद (Glacier) हिमालय के अन्य हिस्सों की तुलना में तेजी से पिघल रहे हैं?
उत्तर – सिक्किम
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून के वैज्ञानिकों ने हाल ही में पाया है कि सिक्किम में ग्लेशियर अन्य हिमालयी क्षेत्रों की तुलना में तेज़ी से पिघल रहे हैं। यह संस्थान विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत हिमालय के भूविज्ञान के अध्ययन के लिए एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है। ‘साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट’ में प्रकाशित किए गए अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि सिक्किम में ग्लेशियर 1991 से 2015 तक काफी तेज़ी से कम हुए हैं। सिक्किम में जलवायु परिवर्तन के कारण छोटे आकार के ग्लेशियर समाप्त हो रहे हैं बड़े ग्लेशियर छोटे हो रहे हैं।
        
        Originally written on 
        March 26, 2020 
        and last modified on 
        March 26, 2020.