उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा का नाम बदलकर “अटल चौक” कर दिया है, यह उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहा का नाम बदलकर “अटल चौक” रख दिया है, इसकी घोषणा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु की प्रथम वर्षगाँठ के बाद की गयी है। हजरतगंज शहर के केंद्र में विक्टोरियन स्टाइल शॉपिंग एरिया है। यहाँ पर शोरूम, शॉपिंग काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट, होटल, थिएटर, दफ्तर इत्यादि हैं। हजरतगंज की नाज़ा मार्केट राज्य की सबसे बड़ी कंप्यूटर तथा आईटी उपकरणों की मार्केट है, यह भारत में दिल्ली के नेहरु प्लेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंप्यूटर/आईटी उपकरण मार्केट है।
Originally written on
August 20, 2019
and last modified on
August 20, 2019.