ईरान ने किस अन्य देश के साथ मिलकर संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल का गठन करने के निर्णय लिया है?
उत्तर – पाकिस्तान
ईरान और पाकिस्तान ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है, हाल ही में आतंकवादी समूहों द्वारा इन दोनों देशों के सीमान्त क्षेत्रों में कई घातक हमले किये हैं।
सीमा अनुक्रिया बल
- सीमा त्वरित अनुक्रिया बल की स्थापना आतंकवाद का सामना करने के लिए की जायेगी। पिछले कुछ समय में दोनों देशों की सीमा पर आतंकवादी हमलों के कारण जान-माल की काफी हानि हुई है।
- ईरान-पाकिस्तान सीमा में काफी संवेदनशील क्षेत्र आते हैं, इसमें सिस्तान-बलोचिस्तान क्षेत्र भी शामिल है।
- पिछले कुछ समय में दोनों देशों ने आतंकवादी हमलों के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाये थे, जिस कारण दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तल्ख़ हो गये थे।
- इसलिए दोनों देशों ने सीमा बलों तथा इंटेलिजेंस एजेंसियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
Originally written on
April 24, 2019
and last modified on
April 24, 2019.