“ईबीआरडी” क्या है?

“ईबीआरडी” एक बहुपक्षीय विकास निवेश बैंक है| जर्मनी के एकीकरण के बाद यूरोप में निजी और उद्यमशीलता अभियान को बढ़ावा देने के लिए 1991 में इस बैंक की स्थापना की गई थी| इस बैंक का मुख्यालय लंदन में है| यह बैंक 38 उभरती हुई अर्थव्यस्थाओं में निवेश करता है| यह पहले पूर्व साम्यवादी राज्यों को शीत युद्ध के बाद अपनी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करने में सहायता करता था बाद में 30 से अधिक देशों में मध्य यूरोप से मध्य एशिया तक विकास से जुडी सहायता करने के लिए इसका विस्तार किया गया था| यह उन देशों में ही काम करता है जो बाजार अर्थव्यवस्थाओं के निर्माण के लिए उपकरण के रूप में निवेश का उपयोग करके लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए काम करते हैं|

Originally written on April 29, 2018 and last modified on April 29, 2018.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *